..................... Bodybuilder Illia Golem dies at the age of 36, you will be shocked to know the reason! - Hindi Filmibeat

दुनिया के सबसे भयानक बॉडीबिल्डर Illia Golem की 36 साल की उम्र में मौत, कारण जानकर हो जाएंगे दंग!

news viral video

Illia Golem Death- "सबसे बड़े मॉन्सटर बॉडीबिल्डर" के नाम से पहचाने जाने वाले बॉडी बिल्डर इलिया गोलेम (Illia Golem) की मौत हो गई है और वो महज 36 साल के थे। उनके निधन ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

बॉडीबिल्डर की मौक मौत की पुष्टि बुधवार को इंस्टाग्राम अकाउंट @whoisthebestbb द्वारा की गई। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके फैंस दुखी है और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

डेली मेल की एक रिपोर्ट में इसको लेकर कहा गया है कि एथलीट को कथित तौर पर 6 सितंबर को घर पर दिल का दौरा पड़ा और वह कोमा में चला गया। दिल के दौरे के दौरान उनकी पत्नी लगातार उनकी छाती को दबा रही थी क्योंकि एंबुलेंस को आने में देर हो रही थी।

क्या बोलीं बॉडीबिल्डर की पत्नी

Illia Golem की पत्नी ने मीडिया से बात करते हुए अपना दुख जाहिर किया है। उन्होने कहा, "मैंने उम्मीद करते हुए हर दिन उसके साथ बिताया कि उसका दिल दो दिनों के लिए फिर से धड़कने लगा, लेकिन डॉक्टर ने मुझे भयानक खबर दी कि उसका मस्तिष्क मर गया है। मैं सभी को उनकी संवेदना के लिए धन्यवाद देता हूं। यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मैं इस दुनिया में अकेली नहीं हूं और इतने सारे लोगों ने मुझे मदद और समर्थन की पेशकश की है।''

इस खबर के सामने आने के बाद लोग उन लोगों को लेकर भी बातें कर रहे हैं जो कि अनफिट होते हैं। लोगों के मन में धारणा बनी हुई है कि अगर अगर आप फिट होंगे तो आपको हार्ट अटैक नहीं आएगा। जबकि कई ऐसे सितारे हैं जो कि अच्छी फिटनेस के बाद भी हार्ट अटैक से मौत के मुंह में गए हैं।

Read more about: news viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X