पद्मावती के विरोध में अब हो रहा मर्डर..नाहरगढ़ किले में धमकी के साथ लटका मिला शव
Recommended Video

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का विरोध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म में पहले आरोप और धमकियों का दौर चल रहा था लेकिन अब खूनी जंग छिड़ गई है। जी हां जयपुर के नाहरगढ़ किले में एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है।
शव के साथ धमकी भी दी गई है और किले की दीवारों पर लिखा गया है पद्मावती का विरोध. हम पुतले नहीं जलाते, लटकाते हैं।इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। विरोध का करने का यह तरीका नि:संदेह बेहद खौफनाक है और हर तरफ इसकी निंदा हो रही है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पद्मावती का विरोध कर रही करणी सेना ने सीधे कहा है कि उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है और करणी सेना ने इस घटना की निंदा भी की है।
आपको बता दें कि पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी है। हालांकि फिल्म के नई रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। फिल्म पहले ही राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में बैन हो गई है।अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications