मैंने नहीं दिए न्यूड सीनः मल्लिका
कहने को तो मल्लिका शेरावत काफी साहसी है लेकिन पर्दे पर न्यूड दृश्य नहीं दे सकती है। इसीलिए फिल्म हिस्स में जब नग्न दृश्य देने की बारी आई तो किसी दूसरी कलाकार का सहारा लिया गया।
फिल्म में मल्लिका नागिन बनी है और कहानी की नायिका को नागिन से एक स्त्री में बदलते हुए पूरी तरह से न्यूड दिखाया गया है। बताया जाता है कि न्यूड सीन के लिए किसी और महिला कलाकार का इस्तेमाल किया गया है।
देखें वीडियोः मल्लिका बोली- न्यूड सीन मेरे नहीं
मल्लिका के भाई ने इस दृश्य के बारे में बताया कि फिल्म में डुप्लीकेट कलाकार लेने का फैसला जेनिफर लिंच का था। गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन हालीवुड निर्देशक जेनिफर लिंच कर रहीं है। वहीं मल्लिका के भाई ने फिल्म में पैसा लगाया है।
फिल्म में इरफान खान भी काम कर रहें है। उन्होने मीडिया को बताया कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड फिल्म किसी खास वर्ग में ही रखेगी। फिल्म में कई सारे रोमांस के दृश्य है। इरफान और दिव्या दत्ता ने भी रोमांस दृश्य किया है।


Click it and Unblock the Notifications











