बॉबी जासूस में मेरे लुक ने तो कहर ही ढा दिया- विद्या बालन
विद्या बालन जो कि अपने किरदारों में अपना 100 परसेंट डालने के लिए और अपने किरदारों को सिर्फ निभाने नहीं बल्कि उन्हें परदे पर जीने के लिए मशहूर हैं वो बॉबी जासूस में पहली बार एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले पिछले साल आई फिल्म कहानी में विद्या बालन ने एक ऐसी औरत का किरदार निभाया था जो कि अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए अकेले एक नये शहर में जाकर रहती है और अपना बदला लेकर वापस आती है। उस फिल्म में विद्या बालन के किरदार ने ऐसी धूम मचाई की तीसरी बार विद्या को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। विद्या बालन अब अपनी फिल्म जग्गा जासूस को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।
जग्गा जासूस फिल्म के बारे में विद्या बालन ने कहा कि ये एक महिला जासूस की फिल्म है लेकिन ये सिर्फ एक जासूसी फिल्म नहीं है। विद्या ने ये भी कहा कि बॉबी जासूस में बहुत मजा आया। फिल्म के निर्माताओं ने पूरे सेट पर बहुत ही बेहतरीन और पारिवारिक माहौल बनाया था। किसी को भी ऐसा नहीं लग रहा था कि वो खाली है या फिर उसका कुछ काम नहीं है सेट पर। हर किसी को बराबर की तवज्जो दी जा रही थी। बॉबी जाससू के निर्दे्शक समर शेख के बारे में भी विद्या ने कहा कि वो भले ही नये हैं लेकिन उनका काम परफेक्ट है।


Click it and Unblock the Notifications
