आर्यमान देओल में दिखता है धर्मेंद्र वाला रुतबा, दादा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे सुपरस्टार के बेटे

Aryaman Deol is like Dharmendra: धर्मेंद्र फिलहाल इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं लेकिन जो कुछ वो पीछे छोड़ गए हैं वो हमेशा रहेगा। बता दें कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म पल पल दिल के पास से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन वो फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई।
एक अभिनेता के तौर पर उनको नकार दिया गया था और इसके बाद वो नजर नहीं आए। लेकिन अब कहा जा रहा है कि देओल परिवार की इस परंपरा को बॉबी देओल का बेटा आर्यमान आगे बढाएगा।
धरम पाजी के निधन के बाद उनकी तुलना दादा धर्मेंद्र से की जा रही है। खबरें हैं कि आर्यमान देओल पूरी तरह से धर्मेंद्र पर गए हैं और उनके नक्शेकदम पर चलते हैं।
बता दें कि आर्यमान के लुक्स अब वायरल हो रहे हैं और लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब वो फिल्मों में नजर आएंगे। कुछ तस्वीरें आर्यमान की उनके दादा धर्मेंद्र के साथ की भी हैं जिसमें वो हूबहू लग रहे हैं। बॉबी देओल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि आर्यमान देओल परिवार की परंपरा को आगे लेकर जाने वाले हैं और फिल्मों में ही काम करना चाहते हैं। धर्मेंद्र के बाद पहले सनी देओल और बाद में बॉबी देओल को काफी प्यार लोगों का मिला था और दोनों सुपरस्टार्स रहे हैं। अब वापसी करने के साथ ही बॉबी देओल लगातार धमाका कर रहे हैं।
फिलहाल आर्यमान की उम्र 24 साल है और अभी वो पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। इस वक्त देओल परिवार धरम पाजी के निधन के शोक से गुजर रहा है। काफी समय तक अस्पताल में रहने के बाद घर पर उनका इलाज चला था लेकिन उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। देखने वाली बात होगी कि क्या लोग आर्यमान को उतना ही प्यार देंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











