महिला फैन ने बॉबी देओल के साथ कर दी ऐसी हरकत? शर्म से लाल पीले हो गए 'एनिमल' एक्टर

बॉबी देओल का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फैन गर्ल उनको तोहफा देते और प्यार बरसाते हुए नजर आ रही है। एक वक्त था जब बॉबी देओल ने सबकुछ खो दिया था और उनके पास काम नहीं था।
लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी कर चुके हैं और कहा जा रहा है कि वो पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। इस वीडियो में एक महिला है जो कि उनके लिए हार्ट शेप के एक प्लास्टिक के डिब्बे में चॉकलेट देती हुई नजर आ रही है। बॉबी देओल इस तोहफे को ले लेते हैं।
इसके बाद लड़की उनका हाथ पकड़कर माथे से लगाती है और चूम लेती है। वीडियो के वायरल होते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ''बॉबी को भी शर्म आ गई इसके व्यवहार से।'' एक ने लिखा, ''रणविजय सिंह से मारपीट के बाद अबरार।''
एक ने लिखा, ''बाबा जाने मन की बात जप नाम जप नाम।'' एक का कहना था, ''सम्मान इसको कहते हैं सम्मान करना।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वक्त बॉबी देओल एनिमल की सफलता को एंजॉय कर रहे हैँ। रणबीर कपूर के साथ उनकी भिड़ंत को काफी पसंद किया गया था।
कुछ समय तक बॉबी देओल के पास काम नहीं था तब सलमान खान ने रेस 3 में मौका दिया। इसके बाद बॉबी देओल ने OTT का रुख किया और 'आश्रम' वेब सीरीज के जरिए वो लोगों के दिलों में छा गए।
अब 'एनिमल' में उनके छोटे लेकिन दमदार रोल ने लोगों को फिर से उनका दीवाना बना दिया है। फिल्म से उनका एंट्री सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications