अनन्या पांडे की बहन की मेहंदी की रस्म में बॉबी देओल की खूबसूरत पत्नी ने छुड़ा दिए सबके छक्के, ऐसा वीडियो वायरल

Bobby Deol Wife: बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी से पहली की रस्मे शुरू हो चुकी हैं और मंगलवार शाम उनके मेहंदी सेरेमनी हुई। अलाना पांडे चंकी पांडे की भतीजी हैं। ऐसे में उनके घर में हो रही इस ग्रैंड वेडिंग में तमाम सितारे शिरकत करने के लिए पहुंचे। इन सबसे से ज्यादा चर्चे बॉबी देओल की पत्नी के हो रहे हैं।
अलाना पांडे की मेहंदी सेरेमनी में बॉबी देओल अपनी पत्नी तान्या देओल के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचे। तान्या इस दौरान एथनिक लुक में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। इसके साथ की बॉबी देओल एक दम कैजुअल लुक में नजर आए। तान्या की खूबसूरती से किसी की भी नजरें हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तान्या इस दौरान सिल्वर जरी वर्क शरारा सूट में हैवी ज्वैलरी और डार्क मेकअप किए किसी अप्सरा जैसी दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल और तान्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है और फैंस इसपर भर भर प्यार लुटा रहे हैं।
अलाना पांडे की बात करें तो वो जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनके वेडिंग फंक्श्न्स शुरू हो चुके हैं। बता दें, वो एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर बेहद ही तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 10 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनके होने वाले पति आइवर मैक्रे एक फिल्म डायरेक्टर हैं। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों शादी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











