तो क्या बॉबी देओल अपने चचेरे भाई अभय देओल के साथ करेंगे फिल्म, एक्टर ने शेयर की फोटो !
देओल परिवार के सभी कलाकारों को एक साथ देखना फैंस के लिए हमेशा से ही एंटरटेनमेंट का पैकेज रहा है। सनी देओल और बॅाबी देओल को एक साथ कई फिल्मों में देखा गया है। लेकिन क्या होगा जब बॅाबी देओल अपने छोटे भाई अभय देओल के साथ काम करेंगे? बॅाबी देओल का लेटेस्ट पोस्ट इसी तरफ इशारा दे रहा है कि ये दोनों जल्द ही एक साथ काम करने की तैयारी में हैं।
मामला ये है कि बॉबी देओल ने अपने छोटे भाई अभय देओल और खुद की एक जैसी फोटो सोशल फैन पेज पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि "अब बहुत हुआ, अभय देओल चलो साथ में एक फिल्म करते हैं। इसी के साथ ये चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दोनों भाई एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे।

दोनों प्रतिभाशाली अभिनेताओं को दर्शकों से हमेशा बहुत प्यार मिला है और वे अपनी स्वाभाविक अभिनय, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प इत्यादि के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, एक बात बहुत आश्चर्यजनक है कि देओल बंधुओं ने कभी स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया है।
बॉबी की पोस्ट को दुनिया भर में प्रशंसकों ने सराहा और लाइक और कमेंट भी किया! यह पोस्ट एक फैन क्लब के द्वारा दोनों अभिनेताओं के साथ में आने की अनुरोध करने और कूल मीम बनाने का आगाज भी हो तुका है।
और जब से बॉबी ने उसे शेयर किया और तब से, यह सोशल मीडिया की दुनिया में एक बहुत बड़ा संसेशन बन गयी है!अब बस सभी को इंतजार है कि दोनों कब इस प्रोजेक्ट की घोषणा करेंगे, इतने लंबे इंतजार के बाद यह एक सुखद समाचार है। पिछले 2 वर्षों में बॉबी को रेस 3, आश्रम, 83 की क्लास, जैसी भूमिकाओं में बहुत सराहा गया साथ ही, अभय ने भी अपनी अभिनय की छाप छोड़ी है। अब बस यह देखना है कि उस घड़ी का दर्शकों को कब तक और कितना लंबा इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












