सलमान के साथ रेस 3 के लिए बॉबी देओल तैयार..किया ट्वीट
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के साथ बॉबी देओल रेस 3 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। काफी लंबे अरसे बाद बॉबी देओल एक बड़ी कॉर्मिशियल फिल्म में नजर आएंगे जो उनके लिए और उनके फैन्स दोनों के लिए काफी अच्छी खबर हैं।
Recommended Video

कुछ समय पहले ही बॉबी देओल अपने भाई सनी देओल के साथ पोस्टर ब्वॉयज में नजर आए थे। बॉबी देओल ने खुद भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होनें अभी कुछ देर पहले ही इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म का हिस्सा बनना काफी अच्छा है। आप भी देखिए बॉबी देओल का ट्वीट।

काफी दिनों से अफवाह थी कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फाइनल हैं। फिर आदित्य रॉय कपूर का नाम भी जोड़ा गया.. फिर सूरज पंचोली का भी। बहरहाल फिल्म में इन सबको नहीं बल्कि बॉबी देओल को फाइनल किया गया है।
गौरतलब है कि प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने इससे पहले बॉबी देओल के साथ 'सोल्जर' और 'नकाब' जैसी फिल्में दी हैं। लिहाजा, रेस 3 से उनका जुड़ना हैरानी वाली बात नहीं। रमेश तौरानी ने कहा, रेस 3 में बॉबी का किरदार काफी अलग तरह का है.. जैसा आज तक आपने उन्हें नहीं देखा होगा।


Click it and Unblock the Notifications