पिता को देखकर नहीं बल्कि इस शख्स को देखकर थर-थर कांपते थे Bobby Deol, बचपन में लगता था बहुत डर

Bobby Deol

Bobby Deol Childhood Story: साल 2023 में देओल परिवार ने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। जहां धर्मेंद्र ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में अपनी एक्टिंग और किसिंग सीन से धमाल मचा दिया था। वहीं गदर 2 से सनी देओल ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए थे। इसके बाद बॉबी देओल ने तो एनिमल फिल्म से सभी को दीवाना बना दिया था। बता दें कि फैन्स तो बॉबी देओल की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख उनके आगे फिल्मों की लंबी लाइन लग गई है।

बचपन में खाई है डांट
वहीं हाल ही में बॉबी देओल ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा साझा किया। इस किस्से में उन्होंने बताया कि वह अपने पिता से ज्यादा किस शख्स से डरा करते थे। बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा कि बचपन में उन्हें उनकी गलतियों के लिए काफी डांट पड़ती थी। उनके पिता ने उन्हें काफी मारा भी था, लेकिन धर्मेंद्र वो शख्स नहीं है जिसकी वजह से वह डर से कांप जाते थे।

इस शख्स से लगता है डर
बॉबी ने कहा कि 'उन्हें अपने पिता से ज्यादा अपने बड़े भाई से डर लगता था। क्योंकि वह बिल्कुल पिता की तरह ही बर्ताव करते थे, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। हां एक बाउंड्री होती है। जिसे आपको क्रॉस नहीं करना चाहिए, लेकिन अब मुझे नहीं लगता कि उनसे डरने की कोई वजह बची है।'

नए प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं सनी और बॉबी देओल
आपको बता दें कि बॉबी देओल और सनी देओल के बीच में काफी अच्छी बॉन्ड है। दोनों सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बॉबी अपने बड़े भाई को पिता समान मानते हैं। काम की बात करें तो बॉबी देओल 'अपने 2' के अलावा की फिल्मो को लेकर बिजी हैं वहीं सनी देओल 'बॉर्डर 2' और 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X