'हाउसफुल 4' से धमाकेदार खुलासा- कुछ ऐसा होगा अक्षय कुमार, बॉबी देओल का लुक
साजिद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में है। हो भी क्यों ना.. आखिर फ्रैंचाइजी का यह चौथा पार्ट बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म का स्टारकास्ट भी जबरदस्त है। हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा, कृति सैनन और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में होंगे।
सलमान खान के 30 साल- BOX OFFICE दबंग.. 3000 करोड़ पार
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने खुलासा किया कि फिल्म हाउसफुल 4 में वे एक बार फिर लंबे बालों में नजर आएंगे। लेकिन रियल नहीं, बल्कि नकली बाल। बॉबी ने कहा कि हाउसफुल 4 पूर्ज्नम की कहानी है। लिहाजा, फिल्म के कुछ हिस्सों में हम सभी फुल राजसी कॉस्ट्यूम और लंबे बालों में नजर आएंगे। फिल्म दिवाली 2019 पर रिलीज होने वाली है।

बॉबी देओल ने फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग की है। जबकि फिलहाल वे अपनी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बॉबी के कहा कि हाउसफुल 4 से जुड़ना मेरे लिए काफी बड़ी बात है। मैं इस टीम में शामिल होकर बेहद खुश हूं।


Click it and Unblock the Notifications