बॉबी देओल ने सलमान को सोशल मीडिया पर कहा 'मामू', जानिए दबंग का जवाब

Recommended Video

Salman Khan wants to cast Bobby Deol in Bharat & Loveratri; Here's why | FilmiBeat

बॉलीवुड में हर स्टार का एक समय होता है और वो इसी समय पर लोगों के दिलों पर राज करता है। ऐसे ही एक समय पर बॉबी देओल को लोग काफी पसंद करते थे और वो एक बाद एक धमाकेदार फिल्में दे रहे थे। हालांकि बॉबी देओल कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया था पर फिल्म सोल्जर के बाद उनको ऐसी प्रिसद्धि मिली की लोग उनकी एक झलक मिलने के लिए पागल रहते थे।

फिर समय बदला और धीरे धीरे बॉबी देओल को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। इसके बाद उनकी एक दो फिल्में आईं जो कि उनकी होम प्रोडक्शन ही थी पर ये उनके लिए ना काफी था। आपको बता दें कि फिर वो समय भी आया जब बॉबी बिल्कुल फिल्मी चकाचौंध से दूर हो गए थे।

bobby deol, salman khan, race 3, रेस 3, बॉबी देओल, सलमान खान

ऐसे में घर बैठे बॉबी देओल को जब किसी ने सहारा नहीं दिया तब उनके काम बड़े दिलवाले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आए। इस समय सलमान और बॉबी देओल फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त है। बॉबी देओल को सलमान ने ही फिल्म रेस 3 में अप्रोच किया है।

हाल ही में बॉबी देओल इंस्टाग्राम लाइव में अपनी वाइफ को वेलेंटाइन विश कर रहे थे कि तभी सलमान खान बीच में आ गए और फिल्म रेस 3 के लिए बॉबी देओल की तारीफ करने लगे थे। इसके बाद बॉबी देओल ने भी कह दिया कि सलमान मामू मेरी लाइफ में एक एंजल की तरह आए है।

ये फोटो बॉबी ने ही अपने इंस्टाग्राम के एकाउंट में शेयर की है और वो इन दिनो फिल्म रेस के लिए काफी मेहनत करते हुए जिम में पसीना बहा रहे है। अभी भी बॉबी देओल को काफी मेहनत करनी है और 6 किलो वजन कम करना है। आपको बता दें कि रेस 3 के बाद बॉबी देओल खाली नहीं बैठेगें।

जी हां बॉबी देओल को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है और ये फिल्म भी सलमान भाईजान की है। फिल्म भारत के लिए भी सलमान खान के साथ बॉबी देओल को कास्ट कर लिया गया है। आपको बता दे कि जब सलमान खान किसी पर मेहरबान होते है तो वो उसके लिए कुछ भी कर देते है।

इस समय सलमान खान की नजर बॉबी देओल के डूबते हुए करियर पर पड़ गई है जिसको सल्लू संवारकर ही छोड़ेगे। रेस 3 शूटिंग इन दिनो इंडिया के बाहर चल रही है और इस फिल्म में सलमान और बॉबी के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम होंगे।

फिल्म रेस की पहली दो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी पर अब तो ब्लॉकबस्टर की तैयारी की जा रही है। क्योंकि इसमें सलमान खान आपको पहली बार देखने को मिलेगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X