फिल्म इंडस्ट्री में होगा धमाका! जब 300 करोड़ के बजट में बनी 38 भाषाओं में रिलीज होगी इस सुपरस्टार की फिल्म

Suriya Film Kanguva: फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक बड़े बजट की फिल्म रिलीज हो रही हैं जो अपनी अपनी तरह नया रिकॉर्ड बना रही हैं। ऐसे में साउथ इंडस्ट्री की बात करें तो साउथ की कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अब नई फिल्म का ऐलान हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये बहुचर्चित फिल्म 300 करोड़ बजट में बनी हैं और 38 भाषाओं में रिलीज के होने के लिए तैयार है। इस फिल्म साउथ सिनेमा जगत का एक बड़ा सुपरस्टार भूख्य भूमिका में नजर आएगा।
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा-
साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा काफी समय से चर्चा में हैं। जाहिर है कि चर्चा की तो बात ही है क्योंकि फिल्म एक बहुत बड़े बजट के साथ बन रही हैं। साथ ही ये भी ऐलान हो चुका है कि फिल्म 38 भाषाओं में रिलीज होगी।
रिपोर्ट्स की मानें तो, साउथ के सिंघम कहे जाने वाले एक्टर सूर्या फिल्म में एक साथ 6 अलग अलग किरदारों में फिल्म में दिखेंगें। वहीं इस खास फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी फिल्म में हैं। उनके अलावा बॉबी का रोल काफी अहम बताया जा रहा है।
तमिल में बनने वाली ये फिल्म अलग-अलग भाषाओं में डब करके रिलीज की जाएगी। कहा जा रहा है कि कंगुवा सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक होने वाली है, इसका बजट 300 से 350 करोड़ तक बताया जा रहा है। जिसे अगले साल रिलीज करने की तैयारी है।
बॉबी देओल के लिए ये फिल्म साउथ में डेब्यू फिल्म होगी। ये बॉबी का तमिल डेब्यू है और पहली ही फिल्म धमाकेदार होगी इसमें कोई दो राय नहीं. फिल्म का बजट भी बड़ा है तो वहीं इसे हर नजरिए से खास बनाने की तैयारी हो चुकी है।
मेगास्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा की कहानी-
मेगास्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड फिल्म कंगुवा बहुत समय से चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर एक के बाद एक कई सामने आ चुके हैं। जिसमें एक्टर का लुक फैंस का काफी पसंद आ रहा है। बड़े बजट में तैयार की गई ये फिल्म 3D फार्मेट में बनी है। जिसका टीजर रिलीज होते ही फैंस में अलग ही उत्साह है।
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो, बहुचर्चित फिल्म 'कंगुवा' की कहानी एस. वेंकटेशन की किताब 'वेल परी' पर बेस्ड है। सूर्या ने एक इवेंट पर कहा था कि वो वेंकटेशन के साथ कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं। सिरुथाई शिवा के डायरेक्शन में बनी कंगुवाभरपूर एंटरटेनमेंट का वादा करती है क्योंकि इसकी कहानी 9वीं शताब्दी से लेकर 21वीं शताब्दी तक के लंबे समय तक फैली हुई है। यह फिल्म स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस ने बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications













