MeToo: अजय देवगन और अक्षय के बाद अब इस सुपरस्टार का बयान, दुखी हो जाएंगे आप
इन दिनों पूरा बॉलीवुड #MeToo मूवमेंट के चलते हिल गया है। आए दिन इंडस्ट्री के बड़े-बड़े नाम सामने आ रहे हैं। ऐसे चौंकाने वाली घटनाओं का खुलासा हो रहा है कि सब यकीन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं काफी सालों से चुप बैठी एक्ट्रेसेस भी आज इस अभियान के चलते बोलने की हिम्मत जुटा पा रही हैं। जिसके चलते कई बड़े स्टार्स की पोल खुल रही है। अब तक इस मामले में कुल 10-12 से भी ज्यादा नाम सामने आ चुके हैं। कुछ ने माफी मांग ली तो कुछ अभी भी खुद को बेकसूर साबित करने पर डटे हुए हैं।
[हिल गए अक्षय कुमार से Khan तक, इस एक्ट्रेस ने शुरू किया MeToo मूवमेंट, हुए ताबड़तोड़ खुलासे]
वहीं अब इस मूवमेंट का असर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स पर नजर आ रहा है। कई सुपस्टार्स इसके खिलाफा आवाज उठाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने साजिद खान पर आरोप लगने के बाद हाउसफुल 4 की शूटिंग छोड़ी थी। जिसके बाद न सिर्फ साजिद बल्कि नाना पाटेकर को भी फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं ये पहली बार है जब स्टार्स इस मामले पर खुलकर बोलते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार, अजय देवगन, आमिर खान औप अमिताभ बच्चन के बाद अब इस मामले पर बॉबी देओल ने भी बयान दिया है।

बॉबी देओल ने इस मूवमेंट को सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा कि एक सभ्य समाज के तौर पर जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ रहने वाले प्राणियों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति ऐसा व्यवहार उन्हें दुखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं की व्यथा सभी को सुननी चाहिए और बिना जज किए उनके साथ खड़ा होना चाहिए। तो चलिए आपको आगे बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिनका नाम #MeToo मूवमेंट में संगीन आरोपों के साथ सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications











