बॉबी देओल की एक फिल्म और एक सीरिज फाइनल- पोस्टर्स के साथ ओटीटी पर रिलीज डेट की घोषणा
कोरोना काल में ओटीटी प्लैटफॉर्म ही फिल्म रिलीज करने के लिए निर्माता- निर्देशकों का का एकमात्र साधन रह गया है। ऐसे में बॉलीवुड के तमाम भी ओटीटी का हिस्सा बनते दिख रहे हैं। अभिनेता बॉबी देओल भी ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं। खास बात है कि डेब्यू के साथ ही बॉबी की एक फिल्म और एक वेब सीरिज बैक टू बैक रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स पर 'क्लास ऑफ 83' और 'आश्रम' मैक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
दोनों ही फिल्मों का नया पोस्टर और रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। शाहरुख खान की रेड चीलिज़ इंटरटेनमेंट बैनर तले बनने वाली 'क्लास ऑफ 83' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 21 अगस्त 2020 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

फिल्म में बॉबी देओल के अलावा श्रेया सरन, प्रियांशु चटर्जी, अमृता पुरी, पुलकित सम्राट, अनूप सोनी भी अहम रोल में दिखेंगे। निर्देशन किया है अतुल सबरवाल ने। ये फिल्म सैय्यद युनुस हुसैन जैदी की इसी नाम पर लिखी गई किताब पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications











