Bobby Deol Video: बुरी तरह रोते-बिलखते बॉबी देओल इस हालत में हुए स्पॉट, शोक में नहीं रुक रहे आंसू

Bobby Deol

Bobby Deol Spotted Crying Video: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के एक वीडियो ने उनके फैंस के बीच काफी चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉबी देओल का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉबी देओल को पैपराजी ने स्पॉट किया है वो अपनी गाड़ी में शोक में डूबे दिखाई दे रहे हैं।

सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि बॉबी देओल इस दौरान बुरी तरह से रोते नजर आ रहे हैं और उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही कभी चेहरे तो छुपाते तो कभी आंसुओं को रूमाल से पोछते बॉबी देओल हद से ज्यादा परेशान दिखाई दे रहे हैं।

बॉबी देओल का ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब उनके पिता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में फैंस इसे जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि बॉबी देओल का ये वीडियो अभिनेता जायद खान की मां जरीन खान के अंतिम संस्कार के दौरान का है। जरीन खान क निधन का बाद बॉबी देओल उनके आखिरी दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वो बेहद भावुक और परेशान दिखाई दिए।

धर्मेंद्र की बात करें तो डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर सनी देओल की टीम की तरफ से बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया- 'हमेशा की तरह यह सिर्फ अफवाह हैं। सर बेहतर हो रहे हैं। वे ऑब्जर्वेशन में हैं। घबराने की कोई बात नहीं है।'

More from Filmibeat

Read more about: bobby deol bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X