#MeToo मोमेंट के बाद सुधरा है बॉलीवुड का माहौल, लोग अब सुरक्षित हैं- बॉबी देओल
अभिनेता बॉबी देओल इस समय फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और दोबारा अपने करियर की शुरुआत को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं। हाल ही में उन्होने मीडिया से बात करते हुए मीटू मोमेंट पर अपने विचार रखे थे। बता दें कि बॉबी देओल ने कहा कि... कई लोगों द्वारा अपनाये गए रुख से काफी लोगों की जिंदगी में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि जो लोग सही हैं, उनका ख्याल रखा जाना चाहिए और सभी के कॉन्ट्रैक्ट में ये बात होनी चाहिए।
इस मोमेंट से हुए ये है कि लोग पहले से ज्यादा सतर्क हैं और काम का माहौल सुरक्षित हुआ है। उन्होने कहा कि साजिद खान पर #MeToo के आरोप की वजह से हाउसफुल-4 की शूटिंग पर असर नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दिन के लिए शूटिंग में देरी हुई लेकिन इसके बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने फैसला कर लिया। गौरतलब है कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सबसे पहले ये मामला उठाया था जिसके बाद कई नाम लगातार सामने आए थे।
इस मोमेंट हिंदी सिनेमा की कई जानी मानी हस्तियों पर आरोप लगे थे। बात करें हाउसफुल 4 की तो फिल्म के ट्रेलर ने धमाका किया है और काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications