भारी बरसात में बॉबी ने की शूटिंग
बालीवुड अभिनेता बाबी देओल काम के मामले में काफी प्रोफेशनल माने जाते है। उन्होंने इस खूबी का परिचय फिल्म एक-द पावर ऑफ वन की शुटिंग के दौरान दिया।
बाबी ने भारी वर्षा के बीच भी फिल्म की शुटिंग जारी रखी, जिससे फिल्म से जुड़े सभी लोग उनके कायल हो गए।
बॉबी 'एक-द पावर ऑफ वन' की पंजाब में शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन संगीत सिवन ने किया है। तेज बरसात के बावूजद बॉबी ने लड़ाई के एक दृश्य की शूटिंग की।
फिल्म के निर्माता जसवंत खेरा ने बताया, "लड़ाई का एक दृश्य फिल्माया जाना था। खराब मौसम की वजह से हम तीन-चार दिन
पहले की गवां चुके थे। मैं बॉबी के काम के प्रति समर्पण और पेशेवर रवैये से बहुत प्रभावित हुआ।"


Click it and Unblock the Notifications











