बॉबी देओल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, मस्कुलर बॉडी- ढाई किलो का हाथ, चौंकाने वाला Video और तस्वीरें
आश्रम वेब सीरीज के बाद बॉबी देओल एक तरफ जहां अपने करियर की रफ्तार को लेकर चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी कुछ ऐसी खास तस्वीरें सामने आयी हैं जिसने देओल परिवार के फैंस को चौंका दिया है। आपको बता दें कि बॉबी देओल के करियर को रफ्तार मिली है सलमान खान की रेस 3 से।
साल 2018 के बाद बैक टू बैक बॉबी देओल फिल्म से लेकर ओटीटी पर अपना जादू बिखरने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी पहली ओटीटी फिल्म आश्रम में भी उनके काम की तारीफ की गई। लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए बॅाडी पर काफी काम कर रहे हैं।

आप बॉबी देओल की ये तस्वीर देख जरूर ये कह देंगे कि ये तो एक दम ढाई किलो का हाथ है और ऊपर से इतनी जबरदस्त बॅाडी। बॉबी देओल के गजब के ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बॅाबी देओल जिम में नजर आ रहे हैं। जहां आप उन्हें देखकर पूरी तरह से चौंक जायेंगे।उनकी मस्कुलर बॅाडी इस तस्वीर में साफ नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications