उफ्फ..इस सुपरस्टार की बचपन की तस्वीर देख आप तैमूर-अबराम को भूल जाएंगे
आज हम बॉलीवुड एक ऐसे एक्टर की बचपन की तस्वीर लाए हैं जिसे देखकर आप वाकई अबराम और तैमूर जैसे सुपर क्यूट स्टार किड्स को भी भूल जाएंगे। जी हां दरअसल बॉबी देओल ने ट्विटर पर अपने पैरेंट्स धर्मेंद्र और मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं।
बॉबी देओल की यह तस्वीर इतनी प्यारी है कि आप भी देखे मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे।बॉबी देओल ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि 'the Loves of my life so blessed to be their child'. बॉबी देओल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि सनी देओल और बॉबी देओल ही अपने पिता धर्मेंद्र से काफी क्लोज हैं। सनी और बॉबी देओल चार भाई बहन हैं। उनकी बहनें विजेता और अजीता मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहती हैं तो वहीं बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल एक सफल बिजनस वुमन हैं और अक्सर पार्टी में नजर आती हैं।
जहां तक करियर की बात है तो बॉबी देओल और सनी देओल की फिल्म पोस्टर ब्वॉयज पिछले महीने रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया। सनी देओल के साथ बॉबी देओल यमला पगला दिवाना 3 में भी नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications