Pic Of The Day: वायरल हो रही है बॉबी देओल की बेटे आर्यमान देओल के साथ ये तस्वीर
बॉबी देओल अपने परिवार के साथ अपना 51वां जन्मदिन न्यूयॉर्क में मना रहे हैं और इस मौके पर बॉबी ने अपने बेटे आर्यमान के साथ एक तस्वीर शेयर की जो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बॉबी के बेट आर्यमान ज़्यादातर, सोशल मीडिया की नज़रों से दूर ही रहते हैं। ऐसे में उनकी एक झलक देखकर फैन्स काफी खुश हुए।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बॉबी ने लिखा मेरे परिवार के लिए आपका प्यार और सहयोग मेरे दिल को छू जाता है। परिवार के साथ जन्मदिन मनाने से बेहतर कोई विकल्प नहीं था। बॉबी की पहली को स्टार ट्विंकल खन्ना ने भी इस तस्वीर पर उन्हें विश किया।
वहीं अगर बात करें आर्यमान की तो वो विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं और फिलहाल फिल्मों में उनका करियर होगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। हाल ही में सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।
वैसे आपको मिलवाते हैं लाईमलाइट से दूर रहने वाले स्टार किड्स से -


Click it and Unblock the Notifications