बॉबी देओल ने अजय देवगन की पोल खोल दी, बताया 90s का मजेदार किस्सा, चौंक जाएंगे आप
बॉलीवुड के लिए 90s का दौर किसी गोल्डन टाइम से कम नहीं था। वो वक्त तो कोई भूल ही नहीं सकता.. सलमान से लेकर अजय देवगन तक.. आज के सारे बड़े स्टार 90s की ही तो देन हैं। ये वो दौर था जो कॉन्ट्रोवर्सी से ज्यादा.. दोस्ती और इश्क के चर्चाओं के लिए जाना जाता था। हाल ही में 90s की यादें तब ताजा हुईं जब बॉबी देओल ने पुराने वक्त के बारे में मीडिया से बात की.. इस दौरान उन्होंने अजय देवगन के बारे में कुछ ऐसा खुलासा किया कि सब अवाक् रह गए।
[अजय देवगन से सलमान खान की सीधी टक्कर, 2020 में बड़ा Dhamaka, करने जा रहे ये काम]
शायद आप नहीं जानते होंगे कि अजय देवगन और बॉबी देओल कॉलेज के जमाने से दोस्त हैं। टीनएज से लेकर जवानी तक दोनों की दोस्ती हमेशा से ही पक्की रही है। जाहिर है दोनों के काफी सारा वक्त भी एक-दूसरे के साथ बिताया है और एक-दूसरे के राज भी जानते हैं। बॉबी देओल ने बताया कि अजय कॉलेज के दिनों से ही काफी शरारती किस्म के हैं। अजय देवगन के पिता उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे और इसीलिए अजय के लिए एक खास जिम बनवाई गई थी।

बॉबी बताते हैं कि अजय का जिम करने का कभी मन नहीं होता था तो वे वर्कआउट करने का दिखावा करते थे और जब उनके पिता देखने आते थे तो अजय अपने ऊपर पानी की बूंदे छिड़क लिया करते थे। ये किस्सा बताते हुए बॉबी खुद भी बहुत हंसे.. बहरहाल जो भी हो ये भी तो अजय का एक्टिंग टैलेंट ही थे जो इतनी सफाई से बचके निकल जाते थे। आज अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे फिट और गुडलुकिंग एक्टर्स में गिने जाते हैं। तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं अजय देवगन की आने वाली फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











