खास दोस्त श्रेयस तलपड़े के स्वास्थ्य को लेकर बॉबी देओल ने साझा किया बड़ा अपडेट,- "10 मिनट के लिए धड़कन..."

Bobby Deol,Shreyas Talpade

Bobby Deol to Shreyas Talpade health: हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर एक्टर श्रेयस तलपड़े को बीती रात हार्ट अटैक आया। जिसके चलते फैंस के साथ साथ सेलेब्स को भी उनकी चिंता हो गई थी। बाद में एक्टर की हेल्थ को लेकर सामने आया है कि अब उनकी स्थिति में सुधार है परंतु वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच अब श्रेयस तलपड़े के खास दोस्त बॉबी देओल ने हार्ट अटैक को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है।

बॉबी देओल ने श्रेयस तलपड़े की हेल्थ पर दिया अपडेट-

दरअसल बात ऐसी है कि, बीती रात अभिनेता श्रेयस तलपड़े को बेचैनी की शिकायत के बाद गुरुवार को बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल जाकर पता चला कि अभिनेता को दिल का दौरा पड़ा है।

इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। खबर के वायरल होने के बाद से ही फैंस, श्रेयस का स्वास्थ्य अपडेट जानने के लिए बेताब हैं। हर तरफ एक्टर की हेल्थ को लेकर कई सारी खबरें सामने आने लगी।

इसके बाद सामने आया है कि एक्टर की हालत में सुधार है परंतु वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। अब श्रेयस तलपड़े के स्वास्थ्य को लेकर उनके खास दोस्त और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने जानकारी साझा की है।

बॉबी देओल ने बताया कि श्रेयस का दिल 10 मिनट के लिए बंद हो गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पुनर्जीवित कर दिया, और उन्होंने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। अभिनेता ने अपने बयान में कहा, 'मैंने अभी उनकी पत्नी से बात की। वह वास्तव में परेशान थीं। जाहिर तौर पर उनका दिल लगभग दस मिनट के लिए बंद हो गया था। अब उन्होंने उन्हें पुनर्जीवित कर दिया है और एंजियोप्लास्टी की है। इसलिए बस प्रार्थना करें कि वह ठीक हो जाएं।'

गौरतलब है कि, कुछ वक्त पहले अभिनेता की पत्नी दीप्ती ने श्रेयस के स्वास्थ्य पर आभार व्यक्त करने और अपडेट साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'मैं हाल ही में मेरे पति की तबीयत खराब होने के बाद भारी चिंता और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि उनकी हालत अब स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।'

इंडस्ट्री में बॉबी और श्रेयस खास दोस्त-

बॉबी देओल और श्रेयल तलपड़े बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। दोनों के बीच खास दोस्ती है। साल 2017 में आई फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में श्रेयस तलपड़े और बॉबी देओल एक साथ काम कर चुके हैं। इस मूवी में सनी देओल भी अहम किरदार में मौजूद रहे। खास बात ये रही कि इस मूवी के निर्देशक कोई और नहीं बल्कि खुद श्रेयस तलपड़े हैं।

Read more about: bobby deol shreyas talpade
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X