बॉबी देओल ने दिखाई बेटे आर्यमान की लेटेस्ट फोटो, ट्विंकल खन्ना ने की तारीफ, फैंस ने बोला- पूरा टॅाम क्रूज
बॅालीवुड एक्टर बॉबी देओल के बाद अब बहुत जल्द उनके बेटे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। लेकिन इससे पहले अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से बॅाबी देओल के बेटे आर्यमान देओल ने लाइमलाइट बटोर ली है। बॅाबी देओल ने अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
यहां पर साफ दिख रहा है कि पिता और बेटे के बीच का रिश्ता काफी मजबूत और प्यारा है। इस तस्वीर में आर्यमान अपने पिता बॉबी देओल के सिर पर किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वहीं आर्यमान की फोटो देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपने कमेंट लगातार जारी रख रहे हैं। हर कोई आर्यमान के लुक्स की तारीफ कर रहे हैं।

इन सभी तस्वीरों को देखने के बाद फैंस आर्यमान की तुलना उनके दादाजी धर्मेंद्र से कर रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस ने आर्यमान को टॅाम क्रूज बोल डाला है। दूसरी तरफ सेलेब्स भी आर्यमान की इन तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं। बॅाबी ने अपने बेटे की 3 फोटोज को शेयर करते हुए लिखा हैप्पी बर्थडे माय ऐंजल।
आर्यमान की इन तस्वीरों को देखने के बाद ट्विंकल खन्ना ने कमेंट करते हुए लिखा है स्टरनर। बता दें कि आर्यमान देओल का ये 20 वां जन्मदिन है। इस फोटो में आर्यमान ने पिता को बड़े ही प्यार से गले लगाया हुआ है। दोनों की तस्वीर पिता-बेटे के बीच के रिश्ते को बयान करती हैं।
देओल परिवार की आने वाली जनरेशन का एक बड़ा चेहरा बनने के लिए आर्यमान देओल पूरी तरह से तैयार हैं। फिलहाल इसमें लंबा वक्त है। क्योंकि आर्यमान का पूरा फोकस इस समय पढ़ाई पर है। ग्लैमर की दुनिया से दूर होते हुए वह न्यूयॅार्क में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। बॅाबी देओल अपने बेटे के काफी करीब हैं।
जो कि इस फोटो में साफ दिखाई दे रहा है। ये भी बता दें कि आर्यमान पर्दे पर अपने परिवार की तरह रंग जमाते हैं या नहीं इस पर कुछ बोला नहीं जा सकता। देओल परिवार के फैंस आर्यमान को देखने के लिए उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications
