'सलमान ने मुझे पहली 200 करोड़ी फिल्म दी है, मेरी सबसे यादगार फिल्म है रेस 3'
सलमान खान की रेस 3 भले ही बॉक्स ऑफिस पर चल गई लेकिन इस फिल्म के चलते सलमान खान को काफी निगेटिव प्रतिक्रियाएं झेलनी पड़ी थीं। इसी फिल्म के रिलीज के बाद #WeDontWantDabangg3 जैसे हैशटैग वायरल हो गया था। खुद सलमान को भी इस बात से काफी झटका लगा था। इसी फिल्म के एक्टर बॉबी देओल ने रेस 3 और सलमान खान की जमकर तारीफ की है। बॉबी देओल तो सलमान के मुरीद हैं ही वे पहले भी कई मौकों पर सलमान की तारीफों के पुल बांध चुके हैं।
[अक्षय कुमार की ताबड़तोड़ कमाई, गोल्ड ने बना डाला ये रिकॉर्ड, एकदम जबरदस्त]
हाल ही में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान रेस 3 पर खुल कर बात की उन्होंने बताया कि 'रेस 3 के प्रति लोगों का रिएक्शन देखकर हम सब शॉक में थे। किसी भी फिल्म के खिलाफ इतनी निगेटिविटी देखने को नहीं मिलती है। हालांकि फिल्म की स्टार पावर ने कमाल दिखाया।' उन्होंने कहा कि 'कोई भी स्टार 100 प्रतिशत हिट फिल्में चूज नहीं कर सकता। अंत में मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि सलमान खान की वजह से यह मेरी पहली 200 करोड़ी फिल्म है। मेरे लिए हमेशा रेस 3 यादगार फिल्म रहेगी क्योंकि इसके लिए मैंने काफी मेहनत की थी।'

रेस 3 की रिलीज के बाद खबरें आई थीं कि निर्माता रमेश तौरानी कुछ नाराज़ हैं क्योंकि रेस 3 में उन्होंने काफी खर्च किया है। रेस 3 से जहां फिल्म के सब- डिस्ट्रिब्यूटर्स को 50 करोड़ तक का नुकसान हुआ था। वहीं, इस फिल्म से सलमान खान को 200 करोड़ से ऊपर का मुनाफा हुआ था। आगे जानें रेस 3 के बॉक्स ऑफिस से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी-


Click it and Unblock the Notifications