'एनिमल' के अबरार ने फ़िल्म इंडस्ट्री के काले सच से उठाया पर्दा, बोले- ये सब लोग ब्रेनवॉश करते हैं और फिर...

Bobby Deol Shocking Revelation: 'एनिमल' फिल्म में बॉबी देओल ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया था। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोल दी है और एक्टर ने यह भी बताया कि यहां पर सभी लोग आपका ब्रेनवाश करने की कोशिश किया करते हैं।
दरअसल हाल ही में बॉबी देओल ने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कई सारे लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने उनको निराश किया। एक्टर ने बताया कि "कई बार इंडस्ट्री में आप गुम हो जाते हैं क्योंकि जैसा रिएक्शन आपको इंडस्ट्री का देखने को मिलता है उसके चलते आप आसान और सिक्योर रास्ते पर आगे बढ़ने की सोचते हो।"
बॉबी देओल ने आगे कहा कि "आप ना तो खुद कुछ चैलेंज देना चाहते हो और ना ही आप खुद को कंफर्ट जोन से बाहर करना चाहते हो। ऐसा इसीलिए क्योंकि कहीं ना कहीं आपका ब्रेन वाश किया जाता है। लेकिन यही होता है और यह एक्टर्स के साथ सबसे ज्यादा होने वाली दुखद चीज है। लेकिन मैंने इसको समझा और इससे बाहर निकलने की कोशिश भी की।"
एनिमल एक्टर बॉबी देओल ने यह भी कहा कि "कई सारे एक्टर्स इससे निकलने की कोशिश करते हैं, लेकिन कर नहीं पाते। चॉइस एक ऐसी चीज होती है जो बहुत ही मुश्किल है और आप इसके लिए किसी चीज पर भरोसा करते हैं। लेकिन फिर किसी लेखक, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की वजह से आपको निराशा हाथ लगती है।"
बॉबी देओल आगे कहते हैं कि "वह क्रिएटिव संतुष्टि के लिए फिल्म नहीं बनाते हैं। वह सिर्फ प्रॉफिट के लिए ऐसा करते हैं तो ये सब तब होता था। लेकिन आप शायद चीज बदलने लगी है और मुझे ऐसा लगता है कि वक्त आ चुका है कि लोग भी बदल जाए।" बता दें कि एक्टर को आलिया भट्ट की 'स्पाई' फिल्म में देखा जाएगा और इसमें वह विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications