आश्रम में दिए Bobby Deol ने इंटीमेट सीन्स, घरवालों को बताने से हुई झिझक, बोले- मेरी पत्नी को....
Bobby Deol On Aashram Intimate Scenes: बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता है और उन्होंने स्क्रीन पर रोमांटिक हीरो से लेकर विलन तक का किरदार किया है। बॉबी अपने हर एक किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को इंप्रेस कर देते हैं। उन्होंने वेब सीरीज आश्रम 3 मे ईशा गुप्ता के साथ में कई सारे इंटीमेट सीन दिए और काफी चर्चा में आ गए।

इंटिमेट सीन देने पर क्या बोले बॉबी देओल?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉबी देओल ने हाल ही में शेखर सुमन के चैट शो के दौरान अपने इंटीमेट सीन से लेकर कमबैक और इनसिक्योरिटीज को लेकर भी बात की है। जब शेखर सुमन ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अब्यूसिव और इंटिमेसी वाली चीजें बहुत ज्यादा चल रही हैं। उन्होंने बॉबी देओल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आश्रम में उन्होंने भी बहुत कंफर्ट के साथ में इंटीमेट सीन दिए थे।
इस पर बॉबी देओल ने कहा कि शुरू में तो उन्होंने इंटीमेट सीन की डिटेल्स अपने परिवार को नहीं बताई थी। उन्होंने बताया कि "मैं जब आश्रम की स्टोरी सुनी थी तो मैंने इसको अपने पिता, अपनी मां, और भाई से छुपाया। मैंने सिर्फ अपनी पत्नी को बताया था। मुझे उन्हें बताना पड़ा, क्योंकि अगर मेरी पत्नी को बाहर से इस बारे में पता चलता तो वो मेरे लिए मुश्किलों हो जाती।"
बॉबी देओल हो गए थे इमोशनल
पत्नी तान्या देओल को लेकर बात करते हुए बोब्बू देओल काफ़ी इमोशनल नज़र आए। उन्होंने ये कहा कि उनके मुश्किलों वक़्त में उनकी पत्नी ने उनका हमेशा सपोर्ट किया है। एक्टर ने कहा कि "मैं आज जो भी हूं, अपनी पत्नी के कारण हूं। मैं जब बुरे वक़्त से गुजर रहा था तो उसने पूरे घर को संभाला। वो मेरी बैकबोन है।" बॉबी ने बताया कि वो अलग-अलग तरह के किरदार निभाना चाहते हैं। इसलिए उनकी पत्नी ये बात समझती हैं। साथ ही उन्हें करियर में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट भी करती हैं।
बॉबी देओल ने बताया कि जब वो मुश्किलों वक़्त से गुजर रहे थे तब बेटे आर्यमन की बात ने उनको अंदर से तोड़ दिया था। एक्टर ने कहा कि "एक दिन मेरे बेटे ने मेरी पत्नी को कहा कि आप काम पर जाती हो और पापा घर पर बैठे रहते हैं। तब मैं अंदर से पूरी तरह हिल गया था। तब से फिर मैं लगातार काम कर रहा हूं।"


Click it and Unblock the Notifications