'जमाल कुडू' गाने के स्टेप्स को लेकर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर के बचपन से जुड़ी हैं यादें

Bobby Deol On Jamal Kudu Dance: रणबीर कपूर की 'एनिमल' फिल्म के काफी चर्चे रहे। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद भी किया और यह ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई। साथ ही इस फिल्म में ऐसे कई सारे डायलॉग थे जिसके चलते फिल्म चर्चा में रही। खास बात तो यह है कि इस फिल्म से बॉबी देओल ने बहुत लंबे समय बाद इंडस्ट्री में वापसी की।
बॉबी देओल ने अपने कमबैक से इस फिल्म में जान डाल दी थी और फिल्म में वह एक विलेन के रोल में नजर आए। इसके बावजूद भी उनकी काफी ज्यादा सहारा हुई और एक्टर का डांस भी काफी पसंद किया गया। जी हां, जमाल कुडू गाने पर जो बॉबी देओल ने डांस किया था वह काफी ज्यादा मशहूर हुआ।
दरअसल हाल ही में बॉबी देओल ने इस डांस को लेकर खुलासा किया और बताया कि इसकी प्रेरणा उनकी बचपन की यादों से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि पहले तो वह इस गाने पर नॉर्मल डांस करने वाले थे। लेकिन फिर डायरेक्टर ने उनको कहा कि जिस किरदार को वह निभाने जा रहे हैं उसके लिए कुछ अलग होना चाहिए।
बॉबी देओल बताते हैं कि इस गाने की शूटिंग होने वाली थी और डायरेक्टर को उन्होंने बताया कि वह कोरियोग्राफर के साथ में डांस नहीं करेंगे। बाद में उन्होंने खुद ही इस पर डांस करना शुरू कर दिया और जब संदीप ने कुछ अलग कहा तो बाद में बॉबी देओल ने अपने को-स्टार सौरभ सचदेवा से इसको लेकर डिस्कस किया था।
बॉबी देओल ने बताया कि जब वह बचपन में छुट्टियों में पंजाब जाया करते थे तो वहां पर आदमी शराब पीते हुए गाने पर ऐसे ही डांस किया करते थे। वह अपने सिर पर बोतल या फिर गिलास रख लिया करते थे। इसीलिए तब उन्होंने इस गाने में इस स्टेप को इस्तेमाल करने का सोचा। लेकिन एक्टर को खुद भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका यह एक्सपेरिमेंट इतना ज्यादा वायरल होगा।


Click it and Unblock the Notifications