Bobby Deol: एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच का किया खुलासा, गंभीर मुद्दे पर की बात

Bobby Deol: बॉलीवुड के बारें में, बॉलीवुड के काले सच के बारें में और यहां होने वाले भेदभाव को बारें में बैसे तो कई सारे सितारें बात कर चुकें हैं। परंतु इस बार सिनेमा जगत के बारें में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने बात की है और यहां होने वाले भेदभाव के बारें में सच बोला है।
गौरतलब है कि, बॉबी देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन फिल्में दी हैं। एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1995 में की थी। बॉलीवुड में बॉबी देओल का करियर 28 साल का है।
हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया कि ऐसे कई पल आए हैं, जब उन्हें यह एहसास हुआ कि स्टारडम लंबे समय नहीं रहता है।
बॉबी देओल ने कहा, कि मुझे पता था कि अगर मैं गिर गया तो मेरे पेरेंट्स हमेशा मेरे कुशन होंगे, जो मुझे बचा लेंगे, लेकिन गिरने से दर्द होता है, उन्होंने मुझे कितनी भी कुशन दी हो। हालांकि इसके लिए मुझे खुद खड़ा होना पड़ा, कोई आपको बना या बिगाड़ नहीं सकता। स्टारडम ज्यादा नहीं टिकता है। मैं कभी एक स्टार था और यह मर गया और गया गायब हो गया।
बॉबी देओल ने आगे बताया कि, एक एक्टर के तौर पर मुझे किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया। मुझे पता था कि मुझमें पोटेंशियल और काबिलियत है, लेकिन किसी ने मुझे मौका नहीं दिया। मैंने ऐसा काम चुना था जो मेरे लिए काम नहीं करता था, इसलिए चीजें इसके एक दम अलग हो गईं। इसलिए मैंने इस पर काम करने की कोशिश की और एक अभिनेता के रूप में खुद पर काम करना शुरू किया।
बॉबी ने इंडस्ट्री में भेदभाव को लेकर बात की। बॉबी देओल ने आगे कहा कि, इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। एक्टर ने कहा कि एक समाज में हर कोई स्वीकार किए जाने और समझे जाने के मुद्दे से गुजरता है। सभी जानते हैं कि इंसान काफी स्वार्थी होते हैं।
बॉबी देओल ने कहा कि, एक टाइम ऐसा आता है कि जब हर कोई आपको चाहता है और एक समय ऐसा भी आता है, जब आपको कोई भी नहीं चाहता है। मैं इन हालातों से गुजरा हूं, मैं हार गया था, लेकिन मैं वापस से खड़ा हुआ मैंने वापस से लड़ाई लड़ी और मुझे एहसास हुआ कि मुझे उन्हें यह साबित करना है कि उन्हें मेरी जरूरत है।
खैर एक्टर ने जो बात की वो पहली बार नहीं है कि किसी कलाकार ने बोला हो, इन सब बातों को कई सारे कलाकार बात कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी सब बातें होती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications


