अक्षय कुमार से टक्कर लेने के लिए.. ऐसी दमदार तैयारी कर रहे हैं सनी देओल!
देओल परिवार अपनी फिल्म फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। सलमान खान के कैमियो के बाद अब फिल्म से एक और शानदार सीन जोड़ा गया है। इस कॉमेडी फिल्म में बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र का वह यादगार शोले वाले सीन को फिर से दोहराने वाले हैं। जी हां, शोले का सीन जहां धर्मेंद्र पानी की टंकी पर खड़े होकर पूरे गांव वालों के सामने दिल की बात करते हैं। कुछ वैसा ही बॉबी देओल भी करने वाले हैं।
शानदार सीक्वल फिल्म से अक्षय कुमार OUT.. फिल्म पोस्टपोन
यमला पगला दीवाना 3 में बॉबी अपने घर की छत पर शराब पीकर पूरे मोहल्ले वालों के सामने प्यार का इजहार करेंगे। हालांकि अब यह सीन दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाएगा.. यह कहा नहीं जा सकता। क्योंकि शोले आज भी सबकी फेवरिट फिल्मों में शामिल है।

बता दें, यमला पगला दीवाना फिर से 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। जी हां, यह अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से क्लैश करने वाली है। ऐसे में सनी देओल अपनी फिल्म को शानदार बनाने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का पहला टीजर सलमान खान की रेस 3 के साथ जोड़ा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











