एक फिल्म सुपरहिट होते ही मैरिटल रेप पर ये क्या बोल गए Bobby Deol, 'मुझे ये करने में कोई हिचक नहीं'

Bobby Deol On His Role: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म में बॉबी देओल खलनायक की भूमिका में हैं। एक सेगमेंट में, बॉबी एक मैरिटल रेप सीन में शामिल है। एनिमल में बॉबी ने एक मूक आदमी अबरार की भूमिका निभाई है और एक सीन में वह अपनी पत्नी के साथ जबरदस्ती करता है।
सीन के बारे में बात करते हुए, 54 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सीन को फिल्माते समय उन्हें कोई हिचकिचाहट नहीं थी। बॉलीवुड बबल से बातचीत में बॉबी ने कहा, 'जब से मैंने अपने किरदार के बारे में सुना, मुझे पता था कि बिना एक शब्द बोले भी मैं इसमें बहुत कुछ कर सकता हूं। दरअसल, बिना एक शब्द बोले मुझे एक तरह की ऊर्जा मिली जिससे मेरे अंदर कुछ बाहर आ गया। जब मैं परफॉर्म कर रहा था, तो मुझे किसी भी तरह का संकोच नहीं था।'
फिल्म में अबरार के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं बस इस किरदार को शिद्दत से निभा रहा था जो वहशी है, जो एक दुष्ट आदमी है और वह अपनी पत्नियों के साथ दुर्व्यवहार करता है, वह ऐसा ही है और इसी तरह ही मैंने इसे निभाया। वह वास्तव में अपनी तीन पत्नियों के साथ रोमांटिक है।'
इस बीच, रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना-स्टारर फिल्म विश्व स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म ने हाल ही में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा भी हैं। यह फिल्म दिल्ली में एक बिजनेस मैग्नेट बलबीर के बेटे रणविजय पर आधारित है, जो अमेरिका चला गया था और अपने पिता पर हत्या के प्रयास के बाद वापस लौट आया। जिसके चलते रणविजय अपने पिता का बदला लेने के लिए मजबूर हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications