''सलमान खान और रेस 3 ने मुझे उम्मीद से ज्यादा दिया है.. यह मेरे लिए खास है..''
बॉबी देओल ने रेस 3 से बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है। जिसका पूरा पूरा श्रेय वह सलमान खान को देते हैं। बॉबी देओल ने कहा- रेस 3 ने मुझे उम्मीद से बहुत ज्यादा दिया है, यह मेरे लिए खास फिल्म रही है। वहीं, एक्टर अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। जो 2019 दिवाली पर रिलीज होगी।
अक्षय कुमार से लेकर खान सुपरस्टार्स- BOX OFFICE पर 1000 करोड़ की कमाई
रेस 3 की बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा, हर फिल्म की अपनी लाइफ है और हर इंसान का फिल्म को लेकर अलग अलग रिएक्शन होता है। सोशल मीडिया पर फिल्म के लुक्स काफी वायरल हुए थे। मेरा फर्स्ट लुक लोगों ने काफी पसंद किया था। यहां तक की एक्शन सीन्स की भी तारीफ हुई। मुझे रेस 3 ने उम्मीद से ज्यादा दिया है। सलमान खान यही चाहते थे। मुझे इस फिल्म के बाद अहसास है कि मैं क्यों इतने साल फिल्मों से दूर रहा।

वहीं, हाउसफुल 3 पर बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा कि, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग लंदन में होने वाली है। साजिद नाडियाडवाला अपनी टीम का बहुत ख्याल रखते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट जबरदस्त है.. यह पुर्नज्नम को लेकर एक मजाकिया अंदाज में दिखाएगा।


Click it and Unblock the Notifications