बॉबी देओल बेटे के साथ बनाएंगे सोल्जर 2? फोटो देखते ही सोशल मीडिया पर उठी मांग
सुपरस्टार बॉबी देओल ने हाल ही में फिल्म रेस 3 से कमबैक किया था और काफी शानदार बॉडी के साथ नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन उनको कई फिल्मों के ऑफर मिल चुके हैं। बॉबी ने देओल 27 जनवरी को अपना 50वां जन्मदिन मनाया और इस मौके उन्होने अपने साथ बेटे आर्यमान देओल की तस्वीर साझा कर दी। उन्होने लिखा कि उनका बेटे के साथ काफी दोस्ती वाला संबंध हैं और मुझे अपने बेटे के रूप में एक दोस्त मिल गया है।
इतने सालों से अपना भरपूर प्यार देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। बॉबी ने कहा कि मैं ये भी कामना करता हूं कि मेरी बाकी जिंदगी भी इसी तरह से गुजर जाए। गौरतलब है कि उनके बेटे आर्यमान की उम्र महज 17 साल है और साथ में काफी ज्यादा अच्छे लग रहें हैं।

इस तस्वीर को देखते ही लोगों ने उनको पसंद करना शुरु कर दिया है जबकि कुछ फैंस ने तो बॉबी देओल को आर्यमान को लेकर सोल्जर 2 बनाने तक की सलाह दे डाली है।
बता दें कि सोल्जर बॉबी देओल की सफलतम फिल्मों मे से एक और लोगों ने इसको काफी ज्यादा प्यार दिया था। अब बॉबी देओल 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म का सीक्वल बनाते हैं या नहीं..ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications