'मैंने लोगों के दरवाज़े खटखटाए हैं...', जब काम मांगने के लिए दर-दर भटके थे Bobby Deol, बोले- इसमें शर्म...

Bobby Deol Career Struggle

Bobby Deol Career Struggle: देओल परिवार के छोटे और लाडले बेटे कहे जाने वाले बॉबी देओल इस समय अपने करियर में एक अच्छी खासी सक्सेस हासिल कर चुके हैं। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने इसी बीच फेलियर का भी सामना किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉबी देओल कई बार अपने करियर के बुरे दौर से गुजर चुके हैं और इस पर उन्होंने खुद बात भी की है।

हाल ही में बॉबी देओल ने एक बार फिर से अपने मुश्किल दोनों को लेकर बात की और बताया कि वह काम मांगने के लिए दर-दर भटकते रहे थे। हाल ही में इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि "मैं जब बुरे वक्त से गुजर रहा था तो मैंने लोगों के दरवाजे भी खटखटाए हैं। मैंने कहा कि मैं बॉबी देओल हूं और प्लीज मुझको काम दे दो।"

बॉबी देओल ने आगे बात करते हुए कहा कि "इन सब चीजों में कोई भी बुराई नहीं है और कम से कम उनको यह तो याद रहेगा कि बॉबी देओल उनसे मिलने के लिए आया था।" एक्टर ने यह भी कहा कि उनका काम मांगने में कोई भी शर्म महसूस नहीं होती है क्योंकि एक एक्टर होने के नाते उनके लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

जब बॉबी देओल से उनमें आए बदलावों को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके करियर की शुरुआत में काम के मौके अक्सर बिना किसी संघर्ष के मिल जाया करते थे। लेकिन लगातार इंडस्ट्री में एक्टर्स की संख्या भी बढ़ गई है और यहां पर कंपटीशन भी बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते रोल्स हासिल करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो चुका है। एक्टर ने कहा कि "एक वक्त था जब लोग मुझे काम देते थे और अब इंडस्ट्री अलग है।"

Read more about: bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X