मैं शाहरूख - सलमान, अजय - अक्षय का करियर नहीं ताकता बैठा हूं - बॉबी देओल
बॉबी देओल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा लगता है कि उनके साथ वाले हीरो अजय - अक्षय, शाहरूख - सलमान का करियर अभी तक चल रहा है।
ये सुनते ही बॉबी का जवाब था - मैं बैठ कर ये थोड़ी देखता रहता हूं कि बाकी लोगों का करियर कैसा चल रहा है। वो लोग सब लकी हैं। मेहनती और फोकस वाले लोग हैं।

बॉबी देओल आने वाले समय में प्रकाश झा की वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे जिसमें उनके साथ चंदन रॉय सान्याल भी नज़र आएंगे। बॉबी पिछली दो फिल्मों में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ नज़र आए थे।
दिलचस्प ये है कि बॉबी देओल को सनी देओल के साथ राकेश रोशन ने करण - अर्जुन ऑफर की थी। लेकिन उस समय बॉबी अपनी डेब्यू फिल्म बरसात पर फोकस कर रहे थे।
बॉबी की ज़िंदगी में दो लोग सबसे ज़्यादा अहम हैं - पत्नी तान्या और भाई सनी। यहां देखिए उनकी कुछ तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications

