..................... पिता धर्मेंद को कभी नहीं मिला करियर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेटे बॉबी देओल ने बयां किया दर्द | Bobby Deol on awards says father Dharmendra didn't get any best actor award in his career - Hindi Filmibeat

पिता धर्मेंद को कभी नहीं मिला करियर में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, बेटे बॉबी देओल ने बयां किया दर्द

बॉबी देओल इन दिनों अपने धमाकेदार कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। आश्रम जैसे वेब सीरीज के चलते उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। लेकिन एक्टर का कहना है कि वह अवॉर्ड्स को तवज्जों नहीं देते। इसका कारण भी बॉबी देओल ने बताया।

हाल में ही एक इंटरव्यू में बॉबी देओल अवॉर्ड्स को लेकर कहा कि वह इसे इतना जरूरी नहीं समझते। उन्होंने कहा कि मेरे पिता धर्मेंद्र इतने लीजेंड हैं लेकिन उन्हें भी अपने करियर में एक अवॉर्ड तक नहीं मिला। मैं इन सब चीजों को देखते हुए ही पला बड़ा हूं। इसीलिए मैंने ये सीखा है कि लोगं का कितना प्यार मिला है, ये जरूरी है।

 Bobby Deol

अवॉर्ड्स को मैं तवज्जो नहीं देता हूं। मैं बतौर अभिनेता अपनी प्रतिभा को निखारना चाहता हूं। मैं अपने काम में बेस्ट करना चाहता हूं। फैंस ने जो प्यार मुझे दिया है वह अतुलनीय है।

हाल में ही बॉबी देओल को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। जिसे पाकर वह खासा खुश हुए लेकिन उन्होंने पिता को लेकर भी अपना दर्द बयां किया।

अब फैंस को बॉबी देओल के आश्रम वेब सीरीज के सीजन 3 का बेसब्री से इतंजार हैं। जिसे लेकर जल्द ही वेब सीरीज वाले कोई घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X