रेस 3: बॉबी देओल बोले मै ये नहीं चाहता था मेरे बच्चे मुझे Looser की तरह देखें
काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहे अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। बता दें कि बॉबी देओल फिल्म रेस 3 से वापसी कर रहे है और इस फिल्म में वो सुपरस्टार सलमान खान के साथ धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले है। एक इंटरव्युव में बात करते हुए बॉबी देओल ने काफी खुलकर बातें कि और कहा कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो वो यही सोचते थे कि मैं नहीं चाहता है कि मेरे बच्चे मुझे एक हारे हुए इंसान की तरह देखे।
इस बात को सोचकर मैं काफी ज्यादा परेशान रहता था। मैं ये चाहता था कि मेरे बच्चे मुझे एक इंसपिरेशन की तरह से देखें और मैने उसकी ही कोशिश की है और मेरी पत्नी मुझे अक्सर बोलती है कि आप एक सोल्जर एक्टर है।

अपने बुरे वक्त में सलमान खान के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि सलमान से उन्होने कहा था कि उनका करियर सही जगह नहीं जा रहा है और सलमान ने बोला कि वो सनी देओल या अजय देवगन का सपोर्ट ले सकते है तो मैने कहा कि मामू मुझे आपका सपोर्ट चाहिए।
बॉबी बताते है कि पहले तो सलमान मामू ने कुछ नहीं कहा पर एक दिन उनका फोन आया और मुझसे बोले मामू शर्ट उतारेगा। आपको बता दें कि फिल्म रेस 3 मे बॉबी देओल एक बार फिर से फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहे है।
इस फिल्म की बात करें तो पहली 3डी एक्शन फिल्म होगी जो बॉलीवुड में रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म में बॉबी और सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, डेजी शाह, जैकलीन और शाकिब सलीम जैसे एक्टर नजर आने वाले है।
बता दें कि फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे है और फिल्म के प्रोडड्यूसर है रमेश तौरानी। रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोग इस फिल्म के ट्रेलर के बाद ईद का इंतजार कर रहे है।
जी हां सलमान खान की ये फिल्म इस ईद यानि 15 जून 2018 को रिलीज हो रही है। फिल्म की बात करें तो ट्रेलर देखकर ही ये पता चल गया होगा कि फिल्म धमाकेदार एक्शन से भरपूर है।


Click it and Unblock the Notifications
