''सलमान खान ने मुझपर भरोसा किया है.. वह मेरे लिए फरिश्ता की तरह हैं..''
यह कहना है रेस 3 में सलमान खान के को- स्टार बॉबी देओल का। बॉबी देओल रेस 3 के साथ अपनी बॉलीवुड की अगली पारी शुरु करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं.. बल्कि रेस 3 के बाद भी उनके पास यमला पगला दीवाना 3 और हाउसफुल 4 जैसी बिग बजट फिल्में लाइन में हैं। बॉबी देओल अपने इस कमबैक के लिए सारा क्रेडिट सलमान खान को दिया है।
अक्षय कुमार फिल्म से OUT.. खान सुपरस्टार ने सामने रखी अपनी शर्त!
बॉबी देओल ने कहा कि सलमान खान ने ही उन्हें बॉडी बनाने और फिट होने के लिए प्रेरित किया। सलमान खान ने मुझमें एक सकारात्मक ऊर्जा भर दी है। मैं पहले अपने करियर.. अपनी फिटनेस को लेकर इतना गंभीर नहीं था। लोग मुझे फिल्में ऑफर करते थे.. लेकिन उन्हें लगता था कि मैं ही दिलचस्पी नहीं ले रहा हूं।

बॉबी देओल ने कहा, मैं इंडस्ट्री में कई साल से हूं । मेरी कुछ फिल्में हिट हुईं तो कुछ फ्लॉप भी हुईं। यह सही है कि मुझे सफलता धीरे-धीरे मिली। लोगों को लगता था कि मुझे अब एक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं रहा। लेकिन अब उन लोगों को पता चल चुका है कि मैं वापस आ गया हूं । मैं बहुत पॉजिटिव हूं और इससे मुझे मदद मिली।


Click it and Unblock the Notifications