..................... बच्चों को पैसे देकर साथ में दिए पोज, फिर भी क्यों ट्रोल हो गए एनिमल स्टार बॉबी देओल? Bobby Deol gave money to children and pose with them, yet why did Animal Star get trolled? - Hindi Filmibeat

बच्चों को पैसे देकर साथ में दिए पोज, फिर भी क्यों ट्रोल हो गए एनिमल स्टार बॉबी देओल?

bobby deol

बॉबी देओल का ये क्यूट जेस्चर वाला इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एनिमल स्टार ने जरूरतमंद बच्चों के साथ कुछ ऐसा किया है जो कि उनके दयालु दिल को सबके सामने रखता है।

दरअसल वीडियो में आप देखेंगे कि छोटे से बच्चों ने अभिनेता के साथ तस्वीर क्लिक करवाने की मांग की थी। बॉबी ने दोनों के 500-500 रुपए दिए और साथ में पोज भी दिया। हालांकि इसके बाद भी एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है।

इस वीडियो में आप देखेंगे कि ये बच्चे जाते जाते उसने बॉबी देओल से कहते हैं कि, भैया आप बहुत अच्छा वीडियो बनाते हो। ऐसे भाग भाग कर बनाते हो। इसके बाद बॉबी देओल हंस पड़ते हैं।

फिर भी हुए ट्रोल

बच्चों को पैसे देकर उनके साथ सेल्फी लेने के बाद भी अभिनेता को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये उन्होने पीआर के लिए किया है। एक ने लिखा है, ''ये सब दिखावा है, पीआर के लिए कर रहे है।'' एक ने लिखा, ''खुद करोडों कमाई और जरूरतमंदों को 500 में टरका दो।'' हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि बॉबी की तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये आदमी सनी देओल से बढ़िया है।'' एक का कहना है, ''बड़े भाई की तरह घमंडी नहीं है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं लेकिन अभिनेता ने रिएक्शन नहीं दिया है।

कैसा था अभिनेता का लुक

बॉबी देओल को इस दौरान व्हाइट प्लेन शर्ट और ब्लू जींस में देखा जा सकता है। वो पैपराजी को पोज दे ही रहे थे कि वहां दो बच्चे आ गए थे। आखिरी बार एक्टर को एनिमल जैसे धमाकेदार फिल्म में देखा गया था। अब कहा जा रहा है कि काफी जल्दी इस फिल्म का सीक्वल आएगा। लेकिन इस फिल्म बॉबी देओल नहीं नजर आने वाले हैं ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैँ।

Read more about: bobby deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X