दुश्मन ने बॉबी देओल ने किया ऐसा हश्र, खून से लथपथ हुआ एक्टर का चेहरा.. हालत देख घबराए फैंस

Animal Bobby Deol Look: अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' के मेकर्स ने एक और पोस्टर शेयर किया है। इस बार इसमें एक्टर बॉबी देओल का 'खून से सना' लुक दिखाया गया है। फिल्म में बॉबी का किरदार जानवरों से नफरत करने वाले व्यक्ति का है। नए पोस्टर में उनका उग्र अवतार दिख रहा है। वह चुप रहने का इशारा कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एनिमल का एनिमी'।
'एनिमल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और सिने1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी हैं।
यह फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लंबित होने के कारण इसे 1 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया था। बॉबी 2019 के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर 'हाउसफुल 4' में देखा गया था।
द सियासत डेली में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर ने 'एनिमल' में काम करने के लिए लगभग 70 करोड़ का अमाउंट चार्ज किया। जोकि उनकी प्रीवियस फीस से तीन गुना ज्यादा फीस है। इसके अलावा फिल्म में उनके अपोजिट नजर आने वालीं साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ की फीस ली है।
रणबीर कपूर के अलावा एनिमल से पूरी स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक आउट हो चुके हैं। 'जग्गा जासूस' एक्टर के बाद मेकर्स ने अनिल कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें वह बहुत ही अग्रेसिव लुक में नजर आ रहे थे। इसके अलावा 'एनिमल' से रश्मिका मंदाना का लुक भी सामने आ गया है, जो हिंदी लैंग्वेज गैंगस्टर फिल्म में 'गीतांजलि' किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications