एक्टिंग छोड़ अब इस काम में उतरीं ईशा देओल, भाई बॉबी देओल ने ऐसे बढ़ाया हौसला
Esha Deol Launches Her New Luxury Design Venture: बॉलीवुड की 'धूम' गर्ल ईशा देओल ने हाल ही में अपनी जिंदगी का एक खास सफर शुरू किया है। एक्टिंग में अपनी खास पहचान बनाने के बाद में अब वह लग्जरी स्पेस डिजाइनिंग में कदम रख चुकी हैं। ईशा देओल के इस नए प्रोफेशनल वेंचर को लेकर सिर्फ फैन्स ही नहीं बल्कि उनका परिवार भी काफी उत्साहित है और उनको सपोर्ट भी कर रहा है। खासकर उनके भाई बॉबी देओल ने जिस तरीके से अपनी बहन का सपोर्ट किया है, सोशल मीडिया पर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।

बॉबी देओल ने शेयर किया इमोशनल
ईशा देओल के इस नए स्टार्टअप की लांचिंग के मौके पर बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के लिए बहुत ही इमोशनल नोट शेयर किया है। इस दौरान बॉबी देओल ने अपनी बहन के लॉन्च इवेंट का एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर किया। जहां उन्होंने लिखा कि "हे ईशा, इस नए सफर की शुरुआत के लिए तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं। मुझे पूरा यकीन है कि तुम इसमें बहुत अच्छा काम करोगी।"
बॉबी देओल के इस मैसेज का जवाब देते हुए ईशा देओल ने भी अपने बड़े भाई को प्यार से थैंक यू भैया कहा। सौतेले भाई बहन होने के बावजूद भी दोनों के बीच में बहुत ही ज्यादा प्यार है। इसे पता चलता है कि दोनों के बीच में समझ और सम्मान सबसे ऊपर है।
पिता धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई ईशा देओल
इस लांचिंग इवेंट के मौके पर ईशा देओल काफी इमोशनल नजर आई। उन्होंने बताया कि डिजाइनिंग और लैंडस्केप की दुनिया में उनके पिता धर्मेंद्र की बहुत ही गहरी रुचि रहा करती थी। ईशा देओल ने पुरानी यादों को शेयर किया और बताया कि पापा और मैं कई-कई घंटे अलग-अलग लैंडस्केप और स्पेस डिजाइनिंग पर चर्चा किया करते थे। वह हमेशा मुझे कहा करते थे कि "बेटा लगे रहो, इसमें अपना सब कुछ झोंक दो।"
ईशा देओल ने एक और किस्सा शेयर किया कि उनके ब्रांड का लोगो भी खुद उनके पिता धर्मेद्र ने तैयार किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनके लोगों में जो भी लालटेन का चिन्ह है वह असल में उनके पिता द्वारा ही उनको गिफ्ट में दिया गया था। ईशा देओल के लिए यह सिर्फ एक बिजनेस नहीं है बल्कि अपने पिता की विरासत और कला को आगे ले जाने का एक जरिया भी है।


Click it and Unblock the Notifications
