सलमान के फैन हैं बॉबी देओल!

बॉलीवुड अभिनेता आने वाली फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' के गीत 'चंगली चंगली' में अभिनेता सलमान खान की मशहूर नृत्य शैलियों की नकल करते दिखाई देंगे। बॉबी ने फिल्म में सलमान खान के बहुत बड़े प्रशंसक की भूमिका निभाई है। फिल्म निर्माण समूह के एक करीबी सूत्र ने बताया कि बॉबी फिल्म में अपनी प्रेमिका को रिझाने के लिए सलमान खान की फिल्म 'दबंग' और 'रेडी' के मशहूर नृत्यों की नकल करते दिखाई देंगे। फिल्म में अभिनेत्री नेहा शर्मा ने बॉबी की प्रेमिका का किरदार निभाया है।

बॉबी ने आईएएनएस को बताया, "फिल्में इसी तरह से लिखी जाती हैं कि दर्शक खुद को उनसे जोड़ पाएं। यह एक हास्य फिल्म है और हमने फिल्म में कई बातें शामिल की हैं, मेरा किरदार सलमान खान का बहुत बड़ा प्रशंसक है।" धर्मेंद्र ने भी यमला पगला दीवाना पार्ट 2 के बारे में बताते हुए कहा था कि ये फिल्म काफी रोमांचक और मजेदार है और लोगों को जरुर पसंद आएगी। खास तौर पर ऐसे समय में जहां फिल्मों में सिर्फ एडल्ड क़ॉमेडी दिखाई जाती है वहां पर यमला पगला दीवाना फिल्म लोगों को एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म देगी।


संगीत सिवन निर्देशित फिल्म 'यमला पगला दीवाना 2' में अभिनेता धर्मेंद्र, सन्नी देओल और अनुपम खेर भी हैं। फिल्म सात जून को प्रदर्शित हो रही है। धर्मेंद्र ने बताया कि यमला पगला दीवाना 2 के दौरान उन्होंने अपने बड़े बेटे सन्नी देओल को काफी परेशान किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X