करण देओल की शादी में आर्यमान ने किया कुछ ऐसा कि बॉबी देओल ने सबसे सामने की पकड़ लिया गाल और...

Bobby Deol Son Aryaman Deol: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी बड़े ही धूमधाम से हो चुकी है। शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब इस शादी की इनसाइड तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर कब्जा जमाया हुआ है।
शादी की इनसाइड तस्वीरों और वीडियो में पूरा परिवार पूरे जश्म में डूबा और मस्ती में सराबोर दिखाई दे रहा है। इन्ही में से एक है सनी देओल के भाई बॉबी देओल और उनके बेटे आर्यमान की तस्वीरें और वीडियो।
सामने आई तस्वीरों में बॉबी देओल और आर्यमान के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस दौरान बॉबी देओल बेटे आर्यमान का गाल पकड़ते दिखाई दे रहे हैं, जो की इंटरनेट पर टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले बॉबी देओल बेटे के साथ पैपराजी को पोज देते हैं और शर्मिली बेटे को कंफर्टेबल करते हैं और फिर प्यारे से जेसचर और डॉटिंग पापा की तरह बेटे को सोलो पोज देने के लिए छोड़ देते हैं।
बॉबी देओल और आर्यमान की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और नेटिजंस इनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि आर्यमान अपने हैंडसम अंदाज को लेकर छाए रहते हैं और आए दिन उनकी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो भी वायरल रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











