बॉबी देओल ने इंडस्ट्री में पूरे किए 25 साल, पोस्ट करते हुए कहीं ये बड़ी बातें
हाल ही में अभिनेता बॉबी देओल एक शानदार वेब सीरीज आश्रम का हिस्सा बने थे और इस सीरीज ने सामने आकर धमाका कर दिया था। इसको निर्देशक प्रकाश झा ने निर्देशित किया है और लोगों को ये काफी पसंद आ रही है। लेकिन अब बॉबी देओल के लिए एक काफी बड़ा दिन सामने आया है। जी हां आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं।
निश्चित ही उनके फैंस के लिए आज का दिन काफी बड़ा है और इस मौके पर बॉबी ने दो पोस्ट सोशल मीडिया पर किया जो कि वायरल हो रहे है। बॉबी देओल लिखते हैं कि.. 'हिंदी फिल्मों में मुझे लगभग 25 साल पूरे हुए हैं..

ये सफर अक्टूबर 1995 में शुरु हुआ था.. और वो पल भावुक कर देने वाला था। मैं ये गर्व के साथ कहता हूं कि मैने करियर में काफी उतार चढ़ाव देखे। 25 साल पूरे होने पर मैने एक बात जरूर सीखी है कि कभी हार नहीं माननी चाहिए। हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications