..................... आश्रम के सेट पर खूब शराब पीते थे बॉबी देओल, विकी कौशल ने डंकी के दौरान लगाए पेग Bobby Deol and Vicky Kaushal used to drink alcohol on the sets of Ashram and Dunki- Vikram Kochhar - Hindi Filmibeat

आश्रम के सेट पर खूब शराब पीते थे बॉबी देओल, विकी कौशल ने डंकी के दौरान लगाए पेग, इस शख्स ने खोला राज..

bobby deol, vicky kaushal

आपने आश्रम में बॉबी देओल और फिल्म डंकी में विकी कौशल का शानदार अभिनय तो देखा ही होगा। इन सितारों ने अपने काम से लोगों को खूब प्रभावित किया है। लेकिन आपसे कहा जाए कि इन सितारों ने फिल्म और सीरीज के सेट पर शराब पी है तो आपका रिएक्शन कैसा होगा?

हालांकि ये सच है और इसका खुलासा विक्रम कोचर ने किया है। विक्रम जो कि सिद्धार्थ कनन से बात कर रहे थे। उन्होने बताया कि कैसे बॉबी देओल आश्रम के सारे स्टाफ के साथ अक्सर पार्टी करते थे।

विक्रम ने खुलासा किया कि, ''आश्रम के दौरान मुझे याद है कि बॉबी सर ने कहा, ये किस तरह का पंजाबी है जो कि दारू नहीं पी सकता। मैंने उससे कहा, 'यह मेरी मर्जी से नहीं है, लेकिन मेरा शरीर शराब को एक्सेप्ट नहीं करता है।

मुझे धूम्रपान से भी एलर्जी है।' फिर भी, उन्होंने मुझे 'पटियाला पैग' ऑफर किया। मैं इसको पी तो गया लेकिन कमरे में उल्टी करता रहा।' विक्रम ने ये भी खुलासा किया कि बॉबी सर ने सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए शराब पी थी।

इसके अलावा उन्होने विकी कौशल को लेकर भी खुलासा किया। विक्रम ने बताया, ''डंकी फिल्म बेहतरीन सीन पाने के लिए विकी कौशल ने शराब पी थी। उनका कहना था कि सभी के मुकाबले विकी ज्यादा शराब पीता था। वो भी मुझसे यही कहता था कि तुम शराब क्यों नहीं पीते हो।''

विक्रम कोचर का ये बयान खबरों का हिस्सा है। हालांकि उन्होने ये भी क्लियर किया है कि सिर्फ फिल्म के सीन के लिए अभिनेता शराब पीने के लिए खुशी खुशी राजी होते थे। इनमें से कोई इसका आदी नहीं है।

आश्रम की बात करें तो इसका चौथा सीजन काफी जल्दी आने वाला है। बॉबी देओल के करियर के लिए ये सीरीज काफी मददगार साबित हुई है। जबकि विकी कौशल भी लगातार अच्छा काम कर रहे हैं।

Read more about: bobby deol vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X