Ramayana- नितेश तिवारी को मिल गए कुंभकरण और कैकेई? सितारों के चेहरे देखकर लगेगा झटका!

bobby deol, lara dutta, nitesh tiwari, ramayana

नितेश तिवारी ने जब से रामायण बनाने की बात की है तब से ही काफी चर्चा है। ये एक ऐसी फिल्म है जो कि बॉलीवुड का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है। नितेश तिवारी इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं और एक एक स्टार को कास्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं तो वहीं सीता का किरदार आलिया भट्ट निभा सकती हैं। लेकिन अब एक और खबर फैल रही है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।

पता चला है कि अब नितेश तिवारी की रामायण के लिए कैकेई और कुंभकरण मिल गए हैं। जी हां, इसको लेकर जो सितारों की नाम सामने आ रहे हैं वो आपको चौकाने के लिए काफी हैं।

लारा दत्ता और बॉबी देओल

खबरें हैं कि इस रामायण में कैकेई का किरदार मशहूर अभिनेत्री लारा दत्ता करने वाली हैं। इसके अलावा कुंभकरण जो कि रावण का एक भाई था, उसका किरदार बॉबी देओल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी नितेश तिवारी कब तक अपने स्टार्स को लेकर आधिकारिक ऐलान करते हैं।

वर्कफ्रंट

लारा दत्ता की बात करें तो वो काफी शानदार अदाकारा हैं लेकिन काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। लेकिन जब भी उन्होने कोई किरदार निभाया है तो उसके लिए उनको तारीफें मिली हैँ। वहीं बॉबी देओल लगातार काम कर रहे हैं और हाल ही में एनिमल में अपने दमदार अभिनय से उन्होने लोगों का दिल जीत लिया था। एनिमल में उन्होने काफी खतरनाक रोल किया है। नितेश तिवारी ने दंगल जैसी शानदार फिल्म बनाई है और कहा जा रहा है कि उनकी रामायण बेहद तगडी होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X