Bobby Deol Birthday Video: 55 साल के हुए बॉबी देओल, फैंस ने कर दी कई किलो की फूल माला और तोहफो की बौछार

Bobby Deol 55th Birthday Celebration Video: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज 55 साल के हो गए है। ऐसे में मीडिया और उनके फैंस बेहद एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। बॉबी देओल के एक्साइटेड फैंस ने उनके बर्थडे शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है। अब बॉबी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
बॉबी देओल के बर्थडे पर उनके फैंस ने उन्हें कई किलो की फूल माला पहनाई और एक से एक खास केक और तोहफों के साथ उनके इस दिन को यादगार बना दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नेटिजंस तरह तरह से उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि बॉबी के 55वें बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए 'कांगुवा' से एक्टर के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है। फिल्म में बॉबी के कैरेक्टर के नाम का भी खुलासा कर दिया गया है।
'कंगुवा' में बॉबी के फर्स्ट लुक रिवील होने के बाद ये हिंट मिल गया है कि एक्टर एक बार फिर खूंखार विलेन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी के किरदार का नाम उधीरन है। 'कंगुवा' में बॉबी के किरदार उधीरन की पहली झलक ने ही फैंस के होश उड़ा दिए हैं।
पोस्टर काफी इंटेंस है जिसमें बॉबी काफी भयानक रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में बॉबी के लंबे बाल दिखाए गए हैं जिन पर सिंग भी लगे हैं। इसके साथ ही वे कईं औरतों से घिरे हुए दिख रहे हैं। उनकी चेस्ट पर हड्डियों से बनी एक शील्ड लगी है जिस पर खून भी दिख रहा है। ओवरऑल पोस्टर काफी डरा देने वाला है। फिल्म से बॉबी के फर्स्ट लुक की झलक शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, " "निर्दयी, पावरफुल, अनफॉरगेटेबल, हमारे उदिरन बॉबीदेओल सर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"


Click it and Unblock the Notifications