टॉप क्रिकेटर ने जरा सी बात पर तोड़ दिया बॉबी डार्लिंग का दिल, रात में बनाया रिलेशन और फिर..

Bobby Darling One Night Stand

Bobby Darling One Night Stand With Cricketer: फिल्मों में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से खास पहचान बनाने वाली ट्रांस एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने अब एक टॉप क्रिकेटर के बारे में ऐसा राज खोला है, जिसने सभी को चौंका दिया है। बॉबी डार्लिंग एक ऐसा नाम जिसे बॉलीवुड में हर कोई जानता है। अपनी बोल्ड अदाओं और दमदार एक्टिंग से उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में जान फूंकी।

ट्रांस एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने इंडस्ट्री में न सिर्फ जगह बनाई बल्कि सबका दिल भी जीता। लेकिन अब बॉबी डार्लिंग ने ऐसा धमाकेदार खुलासा किया है, जिसने फैंस से लेकर फिल्मी गलियारों तक सनसनी मचा दी है। दरअसल, बॉबी डार्लिंग ने एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा कर दिया जिसने सबको हिला कर रख दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनका एक एक्स टॉप क्रिकेटर के साथ 'वन नाइट स्टैंड' हुआ था।

चौंकाने वाली बात तो ये है कि बॉबी ने उस क्रिकेटर का नाम भी सबके सामने उजागर कर दिया। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है। बता दें, ये एक्सक्लूसिव खुलासा उन्होंने Bollywood Thikana को दिए इंटरव्यू में किया था। जिस एक्स क्रिकेटर का नाम बॉबी डार्लिंग ने लिया है, वो और कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ मुनाफ पटेल हैं।

बॉबी डार्लिंग ने खुलकर कहा कि वो और मुनाफ पहले दोस्त थे और एक बार एक नाइट क्लब में साथ पार्टी की थी। उस दौरान दोनों को साथ देखकर लोगों के बीच खलबली मच गई। किसी ने तो यहां तक कह डाला कि बॉबी का मुनाफ के साथ कुछ चल रहा है। यही बात धीरे-धीरे सुर्खियों में तब्दील हो गई और अब बॉबी का ये बयान हर ओर चर्चा में है।

बॉबी डार्लिंग ने इंटरव्यू में अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करते हुए कहा कि शायद उस वक्त लोगों ने उनकी बातों को गलत समझ लिया था। उन्होंने माना कि उस दौर में उनकी छवि एक फ्लर्टीशियस यानी शोख और दिलफेंक लड़की की बन चुकी थी।

बॉबी ने भावुक होते हुए कहा, "मैं कभी नहीं कहूंगी कि वो रिश्ता था, लेकिन हां.. मेरी तरफ से एक इमोशनल अटैचमेंट जरूर हो गया था। जब दो लोग मिलते हैं, तो पहले जुड़ाव होता है और फिर धीरे-धीरे प्यार पनपता है।"

बॉबी डार्लिंग का ये इमोशनल और चौंकाने वाला बयान अब हर जगह चर्चा में है। बॉबी ने माना कि उनका रिश्ता सिर्फ एक रात की बात नहीं था, उसमें इमोशन और जुड़ाव भी था। लेकिन अफसोस की बात ये रही कि जब बॉबी ने इस रिश्ते को मीडिया में ज़ाहिर कर दिया, तो मुनाफ पटेल ने किनारा कर लिया। बॉबी ने खुलासा किया- "उन्होंने मुझसे कहा, मेरी बहुत बदनामी होगी, सारे क्रिकेटर्स मेरा मज़ाक उड़ाएंगे!" अब तक मुनाफ पटेल ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है।

More from Filmibeat

Read more about: bobby darling bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X