वूल्मर पर महेश भट्ट की फ़िल्म
होटल के कमरे में बॉब वूल्मर की रहस्यमयी मौत का राज़ भले ही सामने ना आया हो लेकिन महेश भट्ट ने इस पर फ़िल्म बनाने का निर्णय ले लिया है. वैसे भी महेश की ज्यादातर फिल्में सत्य घटनाओं पर ही आधारित रहती हैं.
हालांकि फ़िल्म की कहानी वूल्मर की हत्या पर केंद्रित नहीं होगी बल्कि ये एक सट्टेबाज़ और उसके प्यार पर होगी. फ़िल्म के हीरो महेश भट्ट के प्रिय इमरान हाश्मी होंगे लेकिन नायिका का नाम अभी तक नही बताया गया है.
उल्लेखनीय है की कुनाल देशमुख द्वारा फ़िल्म निर्देशित की जायेगी जो पहले मोहित सूरी की फिल्मों में मदद कर चुके हैं. इसके लिए कुनाल लगातार सट्टेबाजों से बात कर रहे हैं ताकि फ़िल्म वास्तविक लगे.
देखना ये है की ये फ़िल्म कितनी सफल हो पायेगी.


Click it and Unblock the Notifications