वूल्मर पर फिल्म बनाएंगे महेश भट्ट

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए महेश भट्ट ने बताया कि यह बर्टन हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रिचर्ड बर्टन नहीं हैं, मगर यह बर्टन न सिर्फ अपनी निजी जिंदगी में क्रिकेट कोच थे बल्कि वे वूल्मर को काफी करीब से भी जानते हैं. भट्ट के इस चयन से उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म को वे काफी हद तक वास्तविक घटना के करीब ले जाएंगे. यह भी उम्मीद है कि इस बहाने वूल्मर की कहानी को काफी यथार्थवादी तरीके से प्रस्तुत किया जा सकेगा.
बहरहाल महेश भट्ट को वास्तविक जिंदगी से उठाई गई कहानियों पऱ फिल्में बनाने में महारत हासिल है. फिल्म अर्थ, जनम और वो लम्हे के किरदार भी वास्तिवक जिंदगी से उठाए गए थे. अब देखते हैं कि जन्नत में वे क्या गुल खिलाते हैं.


Click it and Unblock the Notifications